
Unnao:- खबर उन्नाव से है जहां युवक द्वारा महंगी गाड़ियों का शौक पूरा करने के लिए रची गई साजिश का भंडाफोड़ हुआ है। कोतवाली सदर क्षेत्र में रहने वाले समीर ने डेढ़ लाख रुपये खुद गायब करने के बाद डायल-112 पर लूट की झूठी सूचना दर्ज कराई।

पुलिस के बयान के मुताबिक
मंगलवार सुबह लगभग 7 बजे, तालिब सरांय निवासी समीर ने पुलिस को सूचित किया कि वह अपने साथी मोहम्मद रिहान के साथ भैंस खरीदने के लिए पिकअप वाहन से सफीपुर जा रहा था। उसने बताया कि सिंधुपुर मोड़ के पास तीन अज्ञात बदमाशों ने पहले पत्थर मारकर गाड़ी का शीशा तोड़ा और फिर तमंचे के बल पर डेढ़ लाख रुपये लूट लिए।

सूचना मिलते ही कोतवाली सदर पुलिस और एसओजी टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान समीर की कहानी में कई विरोधाभास मिले। पुलिस की सख्त पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि लूट की घटना फर्जी थी और उसने खुद पैसे गायब किए थे।

