

उन्नाव: क्राइम पुलिस थाना जनपद उन्नाव द्वारा सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस लाइन के आसपास रहने वाले जनता के व्यक्ति व पुलिस विभाग से सम्बन्धित अधिकारी व कर्म0गण तथा उनके परिजन सम्मिलित हुये। सेमिनार में प्र0नि0 साइबर थाना उन्नाव ज्ञानप्रकाश तिवारी,उ0नि0 कमल किशोर दुबे,हे0का0 तरुण कुमार ,हे0का0 प्रवीण कुमार,का0शमसुद्दीन,का0 मोनू यादव,म0का0 कुन्ती अग्रवाल व अन्य कर्म0गण द्वारा जनता को साइबर क्राइम से बचाव हेतु उपाय के सम्बन्ध में बताया गया तथा सावधानीपूर्वक मोबाइल का संचालन करने व किसी भी संदिग्ध नम्बर से काल आने व A.I.(आर्टिफिशियल इंटेलिजेन्स) का दुर्पयोग कर साइबर हमले से बचने के सम्बन्ध में विस्तृत रुप से समक्षाया गया, तथा बचाव के उपाय के सम्बन्ध में अवगत कराया गया । सेमिनार में उपस्थित सभी व्यक्तियों को साइबर अपराध से बचाव के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर लिखित नोट वितरित किया गया । सेमिनार में आये हुये पत्रकार बन्धुओं एवं जनता का आभार प्रकट किया गया ।
- रिपोर्ट क्राइम संवाददाता मनीष पाल
